1 फरवरी का किसानो का संसद मार्च स्थगित,संगठन बैकफुट पर
नई दिल्ली
ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठन बैकफुट पर हैं. किसान संगठन ने 1 फरवरी को प्रस्तावित संसद मार्च स्थगित करने का ऐलान किया है. बुधवार को सिंघु बॉर्डर पर पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता बलबीर राजेवाल ने संसद मार्च स्थगित करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि अगला कार्यक्रम अगली मीटिंग में तय किया जाएगा.
किसान नेता राजेवाल ने सरकार पर साजिश के तहत आंदोलन तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए दावा किया कि किसानों ने शांतिपूर्वक आंदोलन किया है. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड के लिए हमने पांच रूट तैयार किए थे. इसे बदनाम करने के लिए एक ने पहले दिल्ली के अंदर प्रवेश करने का ऐलान किया और यह भी तय किया कि हम लाल किला जाएंगे.

पाठको की राय